राजस्व की जमीन पर अतिक्रमण का मामला- सीएमओ ने दुकानों का निर्माण कर रहे ठेकेदार को कार्य रोकने के दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 16 March 2024

राजस्व की जमीन पर अतिक्रमण का मामला- सीएमओ ने दुकानों का निर्माण कर रहे ठेकेदार को कार्य रोकने के दिए निर्देश


 

राजस्व की जमीन पर अतिक्रमण का मामला-

सीएमओ ने दुकानों का निर्माण कर रहे ठेकेदार को कार्य रोकने के दिए निर्देश


सिवनी मालवा । सिवनी मालवा तहसील में नगर पालिका द्वारा लोहिया पुल के पास दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा था।  जिस जमीन पर यह कांपलेक्स बन रहा था वह भूमि आवंटन के विवाद में उलझ गई है। दरअसल राजस्व विभाग कह रहा है कि यह हमारी जमीन है, जबकि नगर पालिका ने अपनी बताकर यहां दुकान निर्माण का कार्य शुरू कर दिया था। अब इस मामले में नगर पालिका सिवनी मालवा के सीएमओ ने ठेकेदार सुनील दीप बिल्डर्स को निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा है। 

सीएमओ ने बिल्डर को कहा है कि पूर्व में भूमि आवंटन प्रक्रिया चलन में थी, इसलिए यह कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे , लेकिन इस प्रक्रिया में अब कितना समय लगेगा यह स्पष्ट नहीं है। जब तक निर्माण की भूमि निकाय को आवंटित नहीं हो जाती तब तक दुकानों के निर्माण कार्य को रोक दिया जाए। इस निर्देश से तहसीलदार को भी अवगत करा दिया गया है। गौरतलब है कि सिवनी मालवा में राजस्व विभाग की जमीन पर नगर पालिका द्वारा तीन मंजिला शापिंग काम्प्लेक्स बनाया जा रहा था । जिस जगह पर शापिंग काम्प्लेक्स बनाया जाना प्रस्तावित है, वह जमीन राजस्व विभाग की है और इसके लिए जमीन का हस्तांतरण करवाना तो दूर की बात विभाग से कोई अनुमति तक नहीं ली गई है। जमीन का रिकॉर्ड नजूल विभाग में दर्ज है । इस पूरे विवाद के चलते ठेकेदार को काम रोकने के निर्देश सीएमओ ने  दिए।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम जगन्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here