आबकारी उडनदस्ता टीम की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही स्कूटी में परिवहन करते हुए अंग्रेजी शराब 30 पाव ऑफिसर चॉइस के साथ आरोपी गिरफ्तार स्कूटी व मदिरा जप्त आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 April 2024

आबकारी उडनदस्ता टीम की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही स्कूटी में परिवहन करते हुए अंग्रेजी शराब 30 पाव ऑफिसर चॉइस के साथ आरोपी गिरफ्तार स्कूटी व मदिरा जप्त आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध

 



 आबकारी उडनदस्ता टीम की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही स्कूटी में परिवहन करते हुए अंग्रेजी शराब

  30 पाव ऑफिसर चॉइस के साथ आरोपी गिरफ्तार स्कूटी व मदिरा जप्त

 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध 


 नर्मदा पुरम । कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के लोकसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में दिये  निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा  परिवहन , निर्माण, संग्रह एवं विक्रय के खिलाफ जिले भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत  मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी टीम नर्मदापुरम द्वारा माखन नगर रोड पर हाईवे के पास नाके बंदी की गई थी। जिसमें एक आरोपी अभिषेक मांझी पिता तरुण मांझी निवासी भीलपुरा अपनी स्कूटी के साथ 30 पावर ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया ।

 आरोपी से मदिरा एवं मदिरा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 /1 के अंतर्गत प्रकरण कायम कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया। आरोपी के पास से जप्त स्कूटी एवं मदिरा की कुल कीमत लगभग 90000 रुपए आंकी गई है। आबकारी टीम पूरे जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कारवाइयां कर रही हैं। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक रामदत्त शर्मा , रघुवीर प्रसाद निमोद , आबकारी आरक्षक नर्मदा प्रसाद मेहरा , विकास लोखंडे , गणपत बोबडे के साथ महिला आरक्षक भावना यादव का विशेष योगदान रहा।

 जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर द्वारा बताया गया कि पूरे जिले में मुखबिरों से सूचनाएं प्राप्त कर अवैध मदिरा के खिलाफ कार्यवाहियां की जा रही हैं एवं आगे भी की जाएंगी।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here