आचार संहिता की बीएमओ डॉ मीना उड़ा रहे धज्जियां, कर रहे महिला कर्मियों के साथ पार्टी पहुंचे तवा बांध के पास महाराष्ट्र भी घूम आए जबकि मुख्यालय छोड़ने की नहीं अनुमति - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 7 April 2024

आचार संहिता की बीएमओ डॉ मीना उड़ा रहे धज्जियां, कर रहे महिला कर्मियों के साथ पार्टी पहुंचे तवा बांध के पास महाराष्ट्र भी घूम आए जबकि मुख्यालय छोड़ने की नहीं अनुमति



आचार संहिता की बीएमओ डॉ मीना उड़ा रहे धज्जियां,

 कर रहे महिला कर्मियों के साथ पार्टी

पहुंचे तवा बांध के पास

महाराष्ट्र भी घूम आए जबकि मुख्यालय छोड़ने की नहीं अनुमति


नर्मदा पुरम। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते अधिकारी और कर्मचारी ही उसका पालन नहीं कर रही और सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं तो आम आदमी कैसे करेगा। आचार संहिता का अधिकारी कर्मचारी आए दिन मखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति भी नहीं है, इसके बावजूद बाहर के प्रदेशों में भी यात्राएं की जा रही है और आचार संहिता का पालन नहीं हो रहा है। जब जिम्मेदार ही ऐसा कर रहे हैं तो आम आदमी की क्या बात है। हाल ही में एक मामला डोलरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ का सामने आया है। बीएमओ डॉक्टर राजेश मीना तवा बांध के पास पार्टी करते नजर आ रहे हैं। सरेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनाव आचार संहिता के चलते डॉक्टर राजेश मीना एक होटल में 8 से 10 सी एच ओ महिला कर्मियों के साथ पार्टी कर रहे हैं और दारू की बोतल लहराकर डांस कर रहे हैं । महिला कर्मियों में  वित्रा राठौर सीएचओ पांजराकलां, आरपी कुशवाहा, बीएमओ डॉक्टर राजेश मीना  स्वयं, शिखा पांडे सीएचओ, आशा सोनपुरे मेहरागांव , नेहा गोस्वामी शामिलहै।  इन सभी लोगों द्वारा आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। दारू पार्टी की जा रही है। इसके साथ ही बताया जाता है कि डॉ मीना महाराष्ट्र की यात्रा पर भी पहुंचे थे, जबकि किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं है लेकिन आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रहे हैं और उसका पालन नहीं हो रहा है। अब जिला प्रशासन इन डॉक्टरों पर क्या कार्रवाई करता है तो समय ही बताएगा।

सोनासांवरी ग्राम पंचायत के सचिव को अस्थाई रूप से हटाया

चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत ने सोनासांवरी ग्राम पंचायत के सचिव संतोष  झिंझारे को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से कार्यालय जनपद पंचायत में संलग्न कर दिया है। ज्ञात हो कि पंचायत भवन में 4 अप्रैल को सरपंच पति मनीष मलैया ने पंचायत भवन में केक काटकर जनपद सदस्य वंदना सागोरिया के पति दिनेश सागोरिया और उप सरपंच सीताचरण शर्मा का जन्मदिन मनाया था। इसमें सचिव संतोष भी शामिल हुए थे। इसको लेकर उन पर कार्रवाई की गई है। सोनासांवरी पंचायत सचिव का प्रभार साकेत के सचिव रामाधार मालवीय को अस्थाई रूप से दिया गया है।

 

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here