डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती की जयंती महोत्सव मनाया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 April 2024

डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती की जयंती महोत्सव मनाया


 

डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती की जयंती महोत्सव मनाया 


नर्मदा पुरम। सीएम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा में डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती महोत्सव मनाया गया।  विद्यालय में  प्रार्थना सभा में शामिल सभी सदस्यों एव विद्यार्थियों को संस्था प्राचार्य संदीपन नीखर ने सर्व प्रथम  साहब को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गर्व के साथ बताया है कि बाबा साहब ने देश दुनिया में अपना नाम रोशन किया उनकी शिक्षा, डिग्री दुनिया में सबसे अधिक है और उनके द्वारा संविधान निर्माण कार्य में सफलता मिली जो ऐतिहासिक स्थान रखती है। 

उनके अविस्मरणीय योगदान को पूरा देश आज भी याद करता है, दुनिया भर के 100 विद्वानों में बाबा साहब का नाम बड़े ही गर्व और आदर सम्मान के साथ लिया जाता है, संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता संतोष कुमार साहू ने बताया है कि बाबा साहब ने कभी भी हार नहीं मानी और ना ही हिम्मत हारी सदेव अपने काम के साथ अपने लक्ष्य पर सतत प्रयास रत बने रहे और जीवन में हमेशा उपलब्धियां हासिल करते रहे। प्रहलाद गिरी वरिष्ठ अध्यापक ने बताया है कि विदेश में रहकर आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई में सतत प्रयास रत रहे और अपनी पूरी पढ़ाई को जीवन मंत्र जीवन का लक्ष्य तय कर आगे बढ़े।

 इसी क्रम में मनोहर अहिरे ने बताया है कि लगातार 13 घंटे पढ़ाई करना और अपनी पूरी दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित कर पल पल मिनिट टू मिनिट का सदुपयोग कर जीवन में हमेशा अपने सपनो को साकार कर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की, इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का आवाहन किया। अपने जीवन को सफल सार्थक बनाए कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

लोक निर्माण विभाग ने लांच किया ‘’लोक पथ’’ एप सडकों को गड्ढा मुक्‍त करने के लिए विशेष अभिया

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ लोक निर्माण विभाग ने लांच किया ‘’लोक पथ’’ एप सडकों को गड्ढा मुक्‍त करने के लिए विशेष अभियान नर्मदापुरम। कार्यपालन य...

Post Top Ad

Responsive Ads Here