दिव्यांग विद्यार्थियों ने निकाली रैली, दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 April 2024

दिव्यांग विद्यार्थियों ने निकाली रैली, दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश



 

दिव्यांग विद्यार्थियों ने निकाली रैली, दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश 


नर्मदा पुरम। रसूलिया स्थित सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया। इसमें छात्र छात्राओं ने दिव्यांगों को मतदान देने के महत्त्व एवं अधिकार के विषय में बताया। अभियान में विद्यालय के  यश मीणा, ऋषिका भल्लावी, रश्मि ककोडिया सहित छात्र छात्राओ ने मतदान के विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया  जिसमे दिव्यांगों को मतदान देते के लिए प्रेरणा दी लोगो ने नाट्य प्रस्तुतीकरण की सराहना की, विद्यार्थियों ने सड़क पर जाकर मतदान के लिए नारे लगाए तथा लोगो को मतदान लिए जागरूक किया। एवं विद्यालय में मतदान की रंगोली बनाई।

जानकारी देते हुए संस्था के निदेशक डॉ.आशीष चटर्जी ने बताया कि मतदान जागरूकता के लिए हमारे विद्यार्थी सदैव कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। वर्तमान में भी वे आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रहें हैं।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here