मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता कर न्याय पत्र पर की चर्चा पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालो के जबाव कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने दिए। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 April 2024

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता कर न्याय पत्र पर की चर्चा पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालो के जबाव कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने दिए।



 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता कर न्याय पत्र पर की चर्चा

पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालो के जबाव कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने दिए। 


नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित संभागीय पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजकुमार केलु उपाध्याय एवं सुश्री स्पर्श चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए अपने विजन को न्याय पत्र के माध्यम से देश की जनता के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा एवं 6700 किलोमीटर की दूसरी बार की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों से सीधे संवाद कर उनके दुख दर्द एवं समस्याओं को समझा और उनके समाधान को इस न्याय पत्र में शामिल किया है। श्री उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र 2024 जारी किया गया है। जिसमें दिशा भी है और दृष्टि भी है। इसमें सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं एवं सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय को लेकर इस न्याय पत्र में प्रावधान किए गए हैं। इस समावेशी एवं सामाजिक न्याय पत्र के माध्यम से कांग्रेस अपनी परंपरा अनुसार देश के नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाना चाहती है। कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी 2024 न्याय पत्र में पांच बिंदुओं पर फोकस किया गया है। जिसमें युवा न्याय, नारी न्याय , किसान न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय आदि प्रमुख रूप से हैं।

युवा न्याय के तहत 5 गारंटी है कांग्रेस पार्टी की ओर से युवाओं के लिए इस न्याय पत्र में शामिल की गई है। वहीं कांग्रेस की नारी न्याय की गारंटी के अंतर्गत कांग्रेस हर गरीब भारतीय परिवार के लिए महालक्ष्मी योजना शुरू करेगी, किसान न्याय के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी अन्नदाताओं को उनकी उपज का सही दाम मिले इसके लिए एमएसपी का गारंटी कानून बनाएंगे, श्रमिक न्याय में कांग्रेस की यह भी गारंटी है कि श्रमिक न्याय के तहत स्वास्थ्य अधिकार के तौर पर मुफ्त स्वास्थ्य आवश्यक डायग्नोस्टिक दवाइयां सर्जरी और पुनर्वास उपचार आदि पर जो भी व्यय होगा वह सरकार बहन करेगी, हिस्सेदारी न्याय में कांग्रेस पार्टी हमेशा सबको साथ लेकर चलती है इसलिए प्रतिबद्धता यह भी है कि अब आपकी हिस्सेदारी मेरी जिम्मेदारी।

पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालो के जबाव कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने दिए। पत्रकार वार्ता को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्वय राजकुमार केलु उपाध्यक्ष, सुश्री स्पर्श चौधरी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, अज्जू सैनी, बबलू राठौर, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

लोक निर्माण विभाग ने लांच किया ‘’लोक पथ’’ एप सडकों को गड्ढा मुक्‍त करने के लिए विशेष अभिया

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ लोक निर्माण विभाग ने लांच किया ‘’लोक पथ’’ एप सडकों को गड्ढा मुक्‍त करने के लिए विशेष अभियान नर्मदापुरम। कार्यपालन य...

Post Top Ad

Responsive Ads Here