आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा माखन नगर एवं सिंहपुर बगरातवा में 1100 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया
40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त।कुल कीमत 125000 रुपए
नर्मदा पुरम। रविवार को कलेक्टर नर्मदा पुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना के आधार पर माखन नगर क्षेत्र में आबकारी वृत नर्मदा पुरम बी की टीम के द्वारा दबिश एवं तलाशी की कार्रवाई की गई।
जिसमें कुच बंदिया मोहल्ला एवं समोन रोड माखन नगर में नालों के किनारे लगभग 800 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन बरामद कर नष्ट करवाया गया एवं लगभग 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।आरोपियों की तलाश जारी है ।वही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया । इसके साथ ही सिंहपुर माने गांव में भी लगभग 300 किलोग्राम लावारिस महुआ लहन बरामद का नष्ट करवाया गया एवं एक आरोपी से 5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर प्रकरण कायम किया गया ।पश्चात बागरा तवा एवं माता पूरा मोहल्ले में भी अवैध शराब के विरुद्ध तलाशी की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में कुल जप्त महुआ लहान एवं शराब की कीमत लगभग 125000 आकी गई है । कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नर्मदा पुरम बी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक रामदत्त शर्मा, रघुवर प्रसाद निमोदा,आबकारी आरक्षक विकास लोखंडे ,नर्मदा प्रसाद मेहरा एवं भावना यादव सक्रिय योगदान था।
जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर द्वारा बताया गया की मुखबिरों से सूचनायें प्राप्त कर आबकारी की टीमें संपूर्ण जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहीं हैं एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगीं।

No comments:
Post a Comment