नाबालिग चला रहे थे कार , सतरासते के समीप दुकान के बरामदे से टकराई कार
नाबालिग बच्चे दोपहिया एवं चार पहिया वाहन आएं दिन सड़क पर फर्राटे से दौड़ा कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं
नर्मदापुरम। शहर में यातायात पुलिस और आरटीओ द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने के कारण नाबालिग बच्चे दोपहिया एवं चार पहिया वाहन आएं दिन सड़क पर फर्राटे से दौड़ा कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह सतरस्ते के समीप दो नाबालिग बच्चो ने कार को तेजी वा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दुकान के बरामदे से टकरा दी। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने के कारण ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी नहीं तो कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी।
यातायात विभाग को इस और ध्यान देकर कार्रवाई करना चाहिए। सूत्रों की माने तो कार को नाबालिग बच्चा तेजी से चला रहा था इसी दौरान कार बेकाबू हो गयी और सतरासते के समीप दुकान के बाहर बने बरामदे से टकरा गई कार के टकराते ही उसका टेंक फूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में दो नाबालिग बच्चे दिखाई दिये। बच्चो ने बताया कि वे नारायण नगर मे कही रहते है। इस दौरान आसपास के रहवासियों ने तत्काल पुलिस को इस बात की सूचना दी वहीं बच्चों ने भी अपने परिजनों को फोन लगा दिया था।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment