सीबीएसई के नतीजे घोषित: शतप्रतिशत रहा प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम सब हेड-विद्यार्थियों ने बढ़ाया शाला का मान: प्राचार्या समर्पिता सोनी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 May 2024

सीबीएसई के नतीजे घोषित: शतप्रतिशत रहा प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम सब हेड-विद्यार्थियों ने बढ़ाया शाला का मान: प्राचार्या समर्पिता सोनी


 

सीबीएसई के नतीजे घोषित: शतप्रतिशत रहा प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम

सब हेड-विद्यार्थियों ने बढ़ाया शाला का मान: प्राचार्या समर्पिता सोनी


नर्मदापुरम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को कक्षा बारहवी और दसवी के नतीजे घोषित किए। रिजल्ट जारी होते ही प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चे अपने शिक्षकों के बीच खुशी मनाने पहुंचे। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए अध्यापकों से आशीर्वाद लिया।

 प्राचार्या समर्पिता सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा दसवी और बारहवी सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। बच्चों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गौरवांवित किया है। कक्षा 12वीं में भूमिका चौरे ने 90.1 प्रतिशत अंक तथा दसवीं में निहारिका यादव ने 90.2 अंक अर्जित कर शाला के साथ नगर का मान बढ़ाया है। 

वहीं कक्षा बारहवी में अनिशा चौरे 89.6, अनुराग मीना 89.2, अभय श्रोती 88.9, शिवानी  वर्मा 87, तनिष्क मीना 85, अंजलि परसाई 84.7, हर्षिता मीना 84, शेख अरशद 83.5, आजाद वर्मा 81.3,  नमन गौर 80.8, सेजल चौरे 80,  कार्तिक गायकवाड 79.2, हर्ष बनवारी 79 व ज्योति रानी कुशवाहा ने 78.2 अंकों के साथ सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी प्रकार कक्षा दसवीं में जूही रानी 82.8, सलोनी मीणा 82.2, प्रियांशु गौर 80, गौरी पाल 80,  जानवी ठाकुर 79.2, वैष्णवी प्रजापति 78.8, विकास मीणा 78.4, मुस्कान गौर 77, खुशबू सेंड 76.6, स्नेहा कुमारी गंद 76.66, लोकेश यादव 76.4, सृष्टि यादव 75.8, आदित्य राज 75.6 तथा तनीषा चलानी ने 75.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किण् हैं। प्राचार्या ने बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकों की मेहनत एवं छात्रों की लगन, नियमित क्लासेस, प्रैक्टिस सेट, परीक्षा की मॉकटेल गतिविधियां को बताया है। इस अवसर पर संस्था प्राचार्या समर्पिता सोनी, विनीता तिवारी, मेघा ठाकुर एवं प्रिय चौराहे ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here