मेहर गढ़वाल समाज के सामाजिक बन्धुओं द्वारा विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई
नर्मदा पुरम। मेहर गढ़वाल समाज के सामाजिक बन्धुओं द्वारा विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा राम जी बाबा समाधि स्थल से प्रारंभ होकर सतरस्ता होते हुए सेठानी घाट पहुंची इस चुनरी यात्रा में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से और शहरों से भारी मात्रा मे सामाजिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया
l ढोल ताशे और बाजे की थाप पर महिलाएं बच्चे व समाज के नवयुवक श्रद्धालु जमकर नाच रहे थे । सेठानी घाट पहुंचकर नर्मदा मैया को 301 मीटर चुनरी अर्पित की गई। इस अवसर पर मेहर गढ़वाल समाज युवा शक्ति कल्याण समिति के संरक्षक मनोहर लाल हनोतिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष हीरालाल गोहिया ने बताया के चुनरी यात्रा के बाद जगदीश मंदिर धर्मशाला मैं सभी सामाजिक बन्धुओं का स्वागत किया गया, तथा परीक्षा में अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होने वाले समाज के प्रतिभावान बालक, बालिकाओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में पधारे सभी स्वजातीय बंधुओं ने भंडारा में प्रसादी ग्रहण की।
मेहर गढ़वाल समाज युवा शक्ति कल्याण समिति द्वारा पौधारोपण
नर्मदा पुरम। सर्किट हाउस में आर के मेहरा (ई एन सी), लोक निर्माण विभाग की उपस्थिति में मेहर गढ़वाल समाज एवं युवा शक्ति कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा 30 पौधों का रोपण किया गया। श्री मेहरा द्वारा समिति के सदस्यों को पौधों की देखभाल करने की शपथ भी दिलाई गई।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment