कलेक्टर की अध्यक्षता में नेशनल क्वालिटी इश्योरेंश कार्यक्रम की बैठक संपन्न
भारत सरकार से आये दल द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया
जिसमें एन,.क्यू ए.एस. सर्टिफिकेशन के लिए मुख्य विभागों का मूल्यांकन किया गया
नर्मदा पुरम। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मंगलवार 7 मई को सोनिया मीना कलेक्टर की अध्यक्षता में रेवा सभा कक्ष में नेशनल क्वालिटी इश्योरेंश (एन.क्यू.ए.एस) के संबंध में वैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डॉ.दिनेश देहलवार सीएमएचओ, डॉ आर सी प्रजापति सिविल सर्जन, डॉ आलिया रूकसार, जिला क्वालिटी मैनेजर,अस्पताल प्रबंधक, डॉo. मिलन सोनी, क्वालिटी नोडल आफीसर एवं डॉ आर माहेश्वरी उपस्थित थे।
सीएमएचओ द्वारा अवगत कराया गया कि में 03 एंव 04 मई 2024 को भारत सरकार से आये दल द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जिसमें एन,.क्यू ए.एस. सर्टिफिकेशन के लिए मुख्य विभागों का मूल्यांकन किया गया, मूल्यांकन के दौरान भारत सरकार के दल के साथ, श्रीमति बबीता राठौर डिप्टी कलेक्टर, डॉ.दिनेश देहलवार, सी एम एच ओ, डॉo आर० सीo प्रजापति, सिविल सर्जन, डॉ.आलिया रूकसार जिला क्वालिटी मैनेजर, एवं डॉ संजय पुरोहित आरएमओ उपस्थित थे, जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण दल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से प्रसव कक्ष, पेथौलॉजी, एक्सरे कक्ष, मेटरनिटी ओटी, एस.एन.सी. यू., हीमोडायलिसिस यूनिट, किचिन एवं लॉड्री में बेहतर सुविधायें एवं उचित दस्तावेज रखरखाव होने के कारण भारत सरकार के दल द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही शीघ्र ही जिला अस्पताल का ईटीपी प्लांन, पुराने जिला अस्पताल के भवन में मरम्मत कार्य, चिकित्सालय में विंकलॉग व्यक्तियों के लिए शौचालय का निर्माण, कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश भारत सरकार से आये दल द्वारा दिये गयें।
कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला अस्पताल के भवन में मरम्मत एवं अन्य कार्यों हेतु कार्य-योजना से अवगत कराया गया। कलेक्टर द्वारा सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु सीएमएचओ एवं अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देश दिये गये। साथ ही बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में संचालित 14 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 06 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 01 सिविल अस्पताल, हेल्थ एंड बेलनेंस सेंटर को पूर्ण रूप सें निर्धारित गाईड लाईन अनुसार तैयार कर वर्ष समाप्ति के पूर्व एन.क्यू. ए.एस. में सटिफिकेशन कार्य समय -सीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये, ताकि सभी संस्थाओं को राज्य स्तर से पुरुस्कृत किया जा सके ।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment