शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ
13 जून से 05 जुलाई तक अपना पंजीयन / रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं विद्यार्थी
नर्मदापुरम। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में 05 ब्रांच में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया आज से प्रारंभ की गई है। प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम में संचालित 05 ब्रांच में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
यहां विद्यार्थी 13 जून से 05 जुलाई 2024 तक अपना पंजीयन / रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस संस्था में संचालित सिविल इंजीनियरिंग 03 वर्षीय, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 03 वर्षीय, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग 03 वर्षीय, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग 03 वर्षीय एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट 03 वर्षीय पाठ्यक्रम हैं।
प्राचार्य डॉ. पी०सी० नरवरे ने बताया कि विद्यार्थी एम०पी० ऑनलाइन पोर्टल dte.mponline.gov.in के माध्यम से 13 जून से 05 जुलाई 2024 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं इसमें 04 नवीन तकनीकी ब्रांच में प्रवेश लेने हेतु 10 वी उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में प्रवेश हेतु कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण (किसी भी विषय से) होना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नम्बर, समग्र आई०डी० तथा ई-मेल आई०डी० होना आवश्यक है।
यदि किसी प्रकार की कोई असुविधा होती है तो छात्र-छात्राएं महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु विभागाध्यक्ष आर०आर० चंद्राकर 7999982337, व्याख्याता देवेश तिवारी 7999832684, अजय चण्डाले 8871138780 से संपर्क कर सकते हैं।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment