बुधनी - शाहगंज के नजदीक ग्राम परसवाड़ा में बस पलटने से चार लोगों की मौत
बस भोपाल से बकतरा जा रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ
14 यात्री घायल हैं। इनमें से चार को नर्मदापुरम रेफर किया ,सभी घायलों का उपचार जारी
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के नजदीक क्षेत्र बुधनी के ग्राम परसवाड़ा मे शाम को एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं हैं। 14 यात्री घायल हैं। इनमें से चार को नर्मदापुरम रेफर किया गया है। दुर्घटना शाहगंज के पास शाम करीब 6:30 बजे हुई है। बस भोपाल से बकतरा जा रही थी, तभी शाहगंज के ग्राम परसवाड़ा के मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। बस पलटने के बाद दो महिलाएं इसके नीचे दब गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। बुधनी अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार बस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत होना बताया गया है। चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बस दुर्घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से बुधनी अस्पताल ले जाया गया। जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल है। इनमें से चार को नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में से एक का हाथ टूट गया है। एक के चेहरे में चोट लगी है, सभी का उपचार जारी हैं।

No comments:
Post a Comment