जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में नपाध्यक्ष कन्याओं के पांव पखारे
सेठानीघाट पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
नर्मदापुरम्। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप नगरीय क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान दु्रतगति से चलाया गया। नगर के प्राचीन जलस्रोतों का जीर्णोद्वार किया गया, तालाब की साफ सफाई की गई। नगर के नाले नालियों की साफ सफाई की गई। इस कार्यक्रम की सराहना नागरिकों द्वारा की गई। स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
सेठानीघाट पर अभियान के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सभी लोगों ने लाइव सुना। कार्यक्रम की शुरूआत नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सीएमओ हेमेश्वरी पटले, पार्षद सभापतिगण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, गीता मीना द्वारा कन्या पूजन किया गया। इस पर नपाध्यक्ष नीतू यादव का स्वागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चिरावन, तहसीलदार शिवशंकर धुर्वे, नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा मां नर्मदा की महाआरती शामिल हुए।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment