अतिवर्षा एवं मौसमी बीमारियों से निपटने , स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
नर्मदापुरम। अतिवर्षा एवं मौसमी बीमारियों से निपटने गत दिन कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में रेवा सभा कक्ष में बैठक की गई। जिसमें अतिवर्षा एवं मौसमी बीमारियों से निपटने के लिये निर्देश दिये गये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश देहलवार ने तत्संबंध में बताया कि विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई है। संबंधितो से कहा गया है कि वे अतिवर्षा के समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक त्रासदी से बचाव की कार्यवाही तत्काल की जा सके।
उन्होंने बताया कि सभी आशा कार्यकर्ताओं के पास आवश्यक जीवन रक्षक औषधियां उपलब्ध कराई गई है । उन्होंने बताया कि सभी सी.एच.ओ./ ए;एन;एम. को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मुख्यालयों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने की स्थिति में संबंधितो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment