थाना देहात पुलिस के द्वारा गुम इंसानों सहित नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के मार्गदर्शन में की गई कार्यवाही
18 सीएम हेल्पलाईन की निराकरण की कार्यवाही की गयी
यातायात पुलिस द्वारा 29 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये रूपये 13900/- का जुर्माना वसूला गया
नर्मदा पुरम। थाना देहात पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 334/24 धारा 137 (2) बीएनएस की नाबालिग अपहृता, अपराध क्रमांक 69/24 धारा 363 आईपीसी की नाबालिग अपहृता को आज दिनाक 19.07.2024 दस्तयाब किया। एंव थाना पिपरिया के द्वारा अपराध क्रमांक 173/2024 धारा 363 आईपीसी में अपहृत बालिका को दस्तयाब किया गया। एवं अलग-अलग थानों द्वारा जिले में कुल 05 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया। तथा 18 सीएम हेल्पलाईन की निराकरण की कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 19.07.2024 को अनुभाग पिपरिया के अंतर्गत थाना पिपरिया पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 173/ 2024 धारा 363 आईपीसी में अपहृत बालिका को दस्तयाब किया गया। एवं थाना बनखेडी पुलिस के द्वारा 01 गुम इंसान को दस्तयाब किया।
अनुभाग सिवनी मालवा के अंतर्गत थाना सिवनी मालवा पुलिस के द्वारा थाना सिवनी मालवा के गुम इंसान क्रमांक 123/2024 की गुमशुदा को दस्तयाब किया गया ।
अनुभाग नर्मदापुरम के अंतर्गत थाना देहात पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 334/24 धारा 137 (2) बीएनएस की नाबालिग अपहृता, अपराध क्रमांक 69/24 धारा 363 आईपीसी की नाबालिग अपहृता को आज दिनाक 19.07.2024 दस्तयाब किया
जिला नर्मदापुरम में यातायात पुलिस द्वारा 29 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये रूपये 13900/- का जुर्माना वसूला गया । एवं जिला नर्मदापुरम के अलग-अलग थानों द्वारा जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के 06 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी।

No comments:
Post a Comment