मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा वार्ड क्र. 19 एवं 23 में चल रहे सीवरेज रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 2 July 2024

मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा वार्ड क्र. 19 एवं 23 में चल रहे सीवरेज रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया





 मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा वार्ड क्र. 19 एवं 23 में चल रहे सीवरेज रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया


नर्मदापुरम्। नगर में एमपीयूडीसी द्वारा नगर के वार्डों में कराए जा रहे सीवरेज कार्य के संबंध में संबंधित वार्ड पार्षदों द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को की गई शिकायतों के निराकरण किए हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा वार्ड क्र. 19 एवं वार्ड क्र. 23 में चल रहे सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान् उक्त वार्डों में रेस्टोरेशन का अपूर्ण पाया गया । तत्संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा महाप्रबंधक एमपीयूडी को उक्त वार्डों में सीवरेज रेस्टोरेशन का कार्य 3 दिवस में पूर्ण करने हेतु पत्र जारी किया गया है। उक्त रेस्टोरेशन का कार्य 3 दिवस में समुचित कार्यवाही कर पूर्ण नहीं कराए जाने की स्थिति में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाने का उल्लेख भी पत्र. में किया गया है।

सीवरेज कार्य के निरीक्षण के दौरान्  मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले 
उपयंत्री आयुषी रिछारिया,  सहित संबंधित वार्ड क्र. 19 के पार्षद अनोखेलाल राजौरिया एवं वार्ड क्र. 23 के पार्षद चन्द्रमोहन सिंह (बंटी) परिहार उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here