मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नपा के समस्या निवारण शिविर 50 से अधिक आवेदन आए
13 आवेदनों का हुआ तत्काल निराकरण
नर्मदापुरम्। नगर के नागरिकों की सुविधा के लिए नगरपालिका परिषद कार्यालय में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के नेतृत्व में किया गया।
जनसमस्या निवारण शिविर में 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 13 आवेदनों जिसमें नल जल, साफ सफाई और राशन पर्ची में नाम जुड़वाना, नाली सफाई आदि समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। अन्य बचे 37 आवेदनों पर कार्रवाई की जाएगी। शिविर में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, नायब तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पार्षद रेखा यादव, पूर्व पार्षद पंकज पांडेय, अर्पित मालवीय, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नगरपालिका कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन, लेखा अधिकारी देवेंद्र बघेल, लेखापाल योगेश सोनी, विजय कहार, यश दुबे और कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
तैनात रही टीम
जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा सभी विभागों की टीमें तैनात कर रखीं थी। जैसे जैसे आवेदन आते जा रहे थे उन आवेदनों के निराकरण करने के लिए तत्काल टीमें भेज कर उनका निराकरण किया गया।
नागरिकों हेतु लगाया गया था शिविर
जनसमस्या निवारण शिविर नगर के नागरिकों के लिए लगाया गया था। शिविर में नागरिकों ने उत्साह से आवेदन दिए। नगरपालिका टीम द्वारा आवेदनों पर कार्रवाई कर तत्काल निराकरण किया। बाकी आवेदनों पर कार्रवाई प्रचलित की गई।
नीतू महेंद्र यादव
अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम्

No comments:
Post a Comment