नर्मदा नदी से मगरमच्छ पकडऩे विधायक डॉ शर्मा ने लिखा वन मंडल अधिकारी को पत्र सेठानी घाट, पर्यटन घाट, कोरीघाट सहित आसपास के घाटों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाना चाहिए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाट पर आवागमन में तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 17 July 2024

नर्मदा नदी से मगरमच्छ पकडऩे विधायक डॉ शर्मा ने लिखा वन मंडल अधिकारी को पत्र सेठानी घाट, पर्यटन घाट, कोरीघाट सहित आसपास के घाटों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाना चाहिए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाट पर आवागमन में तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।




 नर्मदा नदी से मगरमच्छ पकडऩे विधायक डॉ शर्मा ने लिखा वन मंडल अधिकारी को पत्र

सेठानी घाट, पर्यटन घाट, कोरीघाट सहित आसपास के घाटों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाना चाहिए

नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाट पर आवागमन में तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।


नर्मदापुरम। शहर के सेठानी घाट पर हाल ही में मगरमच्छ देखा गया था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने वनमंडल अधिकारी को मगरमच्छ को पकड़ने हेतु सर्च अभियान चलाने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया हैं।

विधायक डॉ शर्मा ने अपने पत्र में कहा कि सेठानी घाट, पर्यटन घाट, कोरीघाट, विवेकानंद घाट, पोस्ट ऑफिस घाट, हर्बल पार्क  घाट, मंगलवारा घाट सहित आसपास के घाटों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाना चाहिए एवं इस हेतु कहार समाज की भी सहायता ली जाना उचित होगी।

  गौरतलब है कि सेठानी घाट पर मगरमच्छ देखा गया है। जिसके कारण नर्मदा नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को खतरा उत्पन्न हो गया है अत: स्नान पर तत्काल प्रतिबंध लगाकर सर्चिंग की जाय। विधायक डॉ शर्मा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाट पर आवा गमन में तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। हालांकि प्रशासन द्वारा बेरिकेट्स लगा दिए गए हैं।

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष: अतीत, वर्तमान और भविष्य को साथ लेकर चलने का संकल्प

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष: अतीत, वर्तमान और भविष्य को साथ लेकर चलने का संकल्प एके एन न्यूज नर्मदापुरम// मध्यप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here