परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह बनखेडी में गुरु पर्व महोत्सव में हुए शामिल गुरु पर्व महोत्सव में आचार्य गणों को किया सम्मानित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 20 July 2024

परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह बनखेडी में गुरु पर्व महोत्सव में हुए शामिल गुरु पर्व महोत्सव में आचार्य गणों को किया सम्मानित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह बनखेडी में गुरु पर्व महोत्सव में हुए शामिल

गुरु पर्व महोत्सव में आचार्य गणों को किया सम्मानित


नर्मदापुरम। प्रदेश के परिवहन एवं स्‍कूल शिेक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह शनिवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बनखेडी में संत रावतपुरा इंटरनेशनल स्कूल एवं गोविंद नगर में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास द्वारा संचालित सैनिक स्कूल में "गुरु पर्व महोत्सव" में शामिल हुए। 

इस अवसर पर उन्होंने समस्त गुरुओं की वंदना की आचार्यगणों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्‍मानित किया तथा स्‍कूल परिसर पर आम के पौधे का रोपण किया। मंत्री श्री राव ने इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं शिक्षकों अभिभावको एवं गणमान्य नागरिकों के साथ गुरू महत्ता पर अपनें विचार साझा किये। मंत्री श्री राव ने कहा कि एक इंजिनियर यदि गलत रूप से भवन का निर्माण करेगा तो वह केवल भवन को नुकसान पहुंचाएगा लेकिन यदि गुरू अपने शिष्‍यों को एवं शिक्षक अपने छात्र छात्राओं को ज्ञान देने में कोई कमी करेगा तो इससे न केवल छात्र छात्राओं का नुकसान होगा अपितु हमारी भावी पीढ़ी एवं समाज का नुकसान करेगा।

       मंत्री श्री राव ने कहा कि हमारी संस्कृति माता पिता एवं गुरुओं का सम्मान करना सिखाती है। गुरू भी हमेशा अपने शिष्यों को अपना ज्ञान एवं अनुभव देने में पीछे नहीं रहते है। उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं से कहा कि वे मन लगाकर विद्या अध्ययन करें और अपने गुरुओं का, माता-पिता का एवं अपने जिले का नाम रोशन करे। इस अवसर पर उन्‍होने न्यास के संचालक अनिल अग्रवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। गुरू पूर्णिमा के कार्यक्रम में पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी एवं सतपाल पलिया उपस्थित थे।

      इसके पश्चात मंत्री श्री राव ने नरसिंहपुर के चीचली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पनागर एवं पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) गाडरवारा में पहुंचे और उन्होंने उक्‍त दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया व गुरु पर्व कार्यक्रम सहित शैक्षणिक व्यवथाओं का अवलोकन कर शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं को गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दी।


No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here