नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे पहुंचे दीन दयाल रसोई, जरुरतमंदों को खिलाया खाना - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 20 July 2024

नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे पहुंचे दीन दयाल रसोई, जरुरतमंदों को खिलाया खाना


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे पहुंचे दीन दयाल रसोई, जरुरतमंदों को खिलाया खाना 


इटारसी। मप्र शासन द्वारा जरुरतमंद नागरिकों को नि:शुल्‍क भोजन देने की व्‍यवस्‍था इटारसी में दीन दयाल रसोई के माध्‍यम से की है। इटारसी में यह शहरी आजीविका मिशन के कार्यालय सिटी थाने के बाजू में से संचालित हो रहा है। आज नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे यहां पहुंचे और  उन्‍होंने जरुरतमंदों को अपने हाथ से खाना परोसा। इस दौरान दीन दयाल रसोई को संचालित करने वाली संस्‍था नर्मदाचंल वेलफेयर सोसायटी के संचालक मनीष ठाकुर भी मौजूद थे। नपाध्‍यक्ष श्री चौरे ने दीन दयाल रसोई की तारीफ की और कहा कि यहां दोपहर में शासन के माध्‍यम से और शाम को मनीष ठाकुर खाटू श्‍याम रसोई चलाते हैं उसके माध्‍यम से अच्‍छा खाना मिल रहा है। 

यहां श्री ठाकुर ने नपाध्‍यक्ष को बताया कि वे इसी स्‍थान पर आधुनिक किचिन भी तैयार कर रहे हैं, जिसके माध्‍यम से बाढ जैसी आपातकालीन स्थिति में 5000 खाने के पैकेट 4 घंटे में तैयार हो जाएंगे।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here