मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
एक पेड़ माँ के नाम :
नर्मदापुर युवा मंडल एवं गुरुकुल संस्था ने नर्मदा कॉलेज में किया पौधरोपण
नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत शनिवार को नर्मदापुर युवा मंडल एवं डॉ.सावित्री पाठक सामजिक एवं शैक्षणिक संस्था गुरुकुल भोपाल के पदाधिकारियों ने पीएमश्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया।
इस दौरान फलदार पौधे लगाएं गए। नर्मदापुर युवा मंडल कार्यक्रम समन्वयक मनीष परदेशी ने बताया कि एनवाईएम अपने पर्यावरण चेतना पौधरोपण अभियान और एक पेड़ माँ के नाम अभियान में विभिन्न संस्थाओं में वृहद स्तर पर पौधरोपण कर रहा है।
पौधरोपण में डॉ उमेश सेठा, परेश पाठक ,अतुल शर्मा, प्राचार्य डॉ. ओएन चौबे, प्रोफेसर संजय चौधरी, डॉ राजकुमार मालवीय ,नंदकिशोर यादव रूपेश राजपूत ,विशाल दीवान , सुमित गौर ,श्रीराम सगर , कमलराव चव्हाण ,अखिलेश निगम ,शशिकांत तिवारी, हरि शर्मा , प्रशांत कन्नौजिया, हरि सेवरिया सहित कॉलेज स्टॉफ उपस्थित रहा।

No comments:
Post a Comment