समेरिटन्स की चारु चिचाम ने रूस में लहराया परचम, चिल्ड्रन एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक चारु ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किया चारु चिचाम का अगला लक्ष्य ओलंपिक में जाने का है - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 8 July 2024

समेरिटन्स की चारु चिचाम ने रूस में लहराया परचम, चिल्ड्रन एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक चारु ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किया चारु चिचाम का अगला लक्ष्य ओलंपिक में जाने का है



 


समेरिटन्स की चारु चिचाम ने रूस में लहराया परचम,

चिल्ड्रन एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक 

चारु ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किया

चारु चिचाम का अगला लक्ष्य ओलंपिक में जाने का है


नर्मदापुरम। रूस के याकूतस्क शहर में आयोजित 8वीं चिल्ड्रंस ऑफ एशिया कुराश खेल में समेरिटन्स स्कूल की छात्रा चारु चिचाम ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। चारु मंगलवार को रूस से वापस आ रही है। ज्ञात रहे कि चिल्ड्रन ऑफ़ एशिया गेम में 40 खेलों की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें चारु ने कुराश खेल प्रतियोगिता में पदक अर्जित किया। चारु की कोच वैशाली तिवारी ने बताया कि स्पर्धा में सभी एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चारु ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। चारु इसके पहले कई नेशनल पदक हासिल कर चुकी है। चारु का अगला लक्ष्य ओलंपिक में जाने का है। चारु की इस उपलब्धि पर भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर, मध्य प्रदेश कुराश सचिव राहुल व्यास, समेरिटन्स विद्यालय के संचालक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, सचिन खंपारिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

एनसीसी करेगी सम्मान

ज्ञात रहे कि चारु 5वी एमपी बटालियन की केडेट् भी है। उसकी उपलब्धि पर बटालियन द्वारा भी उसका सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रदीप यादव ने दी। उन्होंने बताया कि उसकी उपलब्धि पर बटालियन के अधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ



No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया वार्ड 11 एवं 14 के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया वार्ड 11 एवं 14 के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण  नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीत...

Post Top Ad

Responsive Ads Here