मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय एवं रेशम केन्द्र के मध्य एमओयू हुआ साइन
नर्मदापुरम। शुक्रवार को प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि विवेक गौर के समक्ष आयुक्त तकनीकी शिक्षा मदनमोहन नागरगोजे द्वारा रेशम केन्द्र के संचालक रविन्द्र सिंह एवं पॉलीटेक्निक प्राचार्य डॉ. प्रेमचन्द्र नरवरे, इन दोनों संस्थाओं के मध्य विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे तकनीकी शिक्षा में नवाचार करने हेतु एमओयू हस्ताक्षरित कराया गया।
इसके पश्चात् आयुक्त नागरगोजे तकनीकी शिक्षा द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम का निरीक्षण किया गया। जिसमें आयुक्त द्वारा छात्र-छात्राओं से चर्चा की गई एवं संस्था विकास हेतु विभिन्न दिशा निर्देश प्रदान किए गये। इस दौरान आयुक्त द्वारा संस्था परिसर में पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से आयुक्त को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के देवेश तिवारी, अजय चण्डाले, श्रीमति सफीना अंसारी, श्रीमति नमामि मिश्रा, आर०सी० पासी, दिनेश दुबे, नकुल सिंह, देवीप्रसाद मेहर, विनोद कुमार एवं विद्या मानकर सहित संस्था परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment