नपाध्यक्ष एवं सीएमओ ने दिए निर्देश बाजार क्षेत्र के नाले नालियों का फिर दु्तगति से हो रही सफाई नाले नालियों से निकल रही पालिथिन और कचरा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 25 July 2024

नपाध्यक्ष एवं सीएमओ ने दिए निर्देश बाजार क्षेत्र के नाले नालियों का फिर दु्तगति से हो रही सफाई नाले नालियों से निकल रही पालिथिन और कचरा


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 नपाध्यक्ष एवं सीएमओ ने दिए निर्देश बाजार क्षेत्र के नाले नालियों का फिर दु्तगति से हो रही सफाई 

नाले नालियों से निकल रही पालिथिन और कचरा 


नर्मदापुरम्। विगत दिनों नगरपालिका सभाकक्ष में  स्वच्छता सुपरवाइजर्स की बैठक लेकर नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले ने उनको दिए निर्देश का असर होने लगा है। स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी और सफाई कर्मियों द्वारा बाजार क्षेत्र के नाले नालियों ओर चैम्बर्स की साफ सफाई की गई। बाजार क्षेत्र में ट्रालियों से निकले कचरे में सबसे ज्यादा पालिथिन निकली। विगत दिनों हुई बारिश के दौरान जल भराव की समस्या उत्पन्न करने में पालिथिन भी कारण रही है।  

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा नगर के नागरिकों और व्यापारीगणों से आग्रह किया गया है कि अमानक स्तर की पालिथिन का उपयोग नगर हित में बंद कर दें। साथ ही अपने संस्थानों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन रखें। कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें। नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here