*देश में लागू नए कानून के संबंध में थाना कोतवाली में जागरूकता शिविर आयोजित*
*वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी नवीन कानूनों की जानकारी*
नर्मदा पुरम। सोमवार को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला नर्मदापुरम् में नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी आम नागरिक तक पहुंचाने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया।
जिसमें जिला पुलिस मुख्यालय नर्मदापुरम में पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, डीआईजी प्रशांत खरे नर्मदापुरम रेज नर्मदापुरम व पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।
इस दौरान नवीन आपराधिक कानून के संबंध में गणमान्य नागरिको एवं अन्य लोगों को जानकारी दी, लोगों ने उत्सुक होकर नवीन धाराओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, नवीन कानून के संबंध में विस्तार से चर्चा कर समझाया की नए कानून आमजन के जीवन में किस प्रकार मददगार साबित होंगे तथा अपराधियों को सजा दिलाने में कारगर साबित होंगे।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
No comments:
Post a Comment