शेयर ट्रेडिंग ठगी का मामला एक दर्जन के लगभग आवेदन पुलिस के पास पहुंचे, नहीं मिल रही रिसीव
आरसीसी मॉल से फरार आरोपी ने लगभग 10 से 15 करोड़ की ठगी की है
एक दर्जन से अधिक लोग जुड़े हैं ठगी के मामले में
यह बात जिला मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है
नर्मदापुरम। शहर के आरसीसी मॉल में ऑफिस खोल कर शहरवासियों को करोड़ों का चूना लगा कर रफूचक्कर होने वाले मामले में लोग कोतवाली पहुंच रहे हैं। यह बात संभागीय जिला मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है।
मालूम हो कि अभी तक लगभग एक दर्जन आवेदन पुलिस के पास पहुंचे हैं लेकिन रिसीव नहीं मिल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपी फरार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सिर्फ कोतवाली में आवेदन लिए जा रहे हैं उन्हें रिसीव नहीं दिए जा रही है । कुछ आवेदन शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस व्यक्ति से शिकायत आवेदन लिया जा रहा है उन्हें रिसीव देने से मना किया गया है। लोग अपना पैसा निकलवाने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं ताकि उन्हें उनका पैसा वापस मिल सके।
पुलिस मामले में आगे कार्यवाही कर रही है लेकिन अभी तक ठग कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जाता है कि इस पूरे खेल में लगभग 10 से 15 लोग शामिल है। जिन्होंने खान से मिलकर लोगों के साथ ठगी की है। जिसमें पुलिसकर्मी के बेटे भी शामिल है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल तो कर रही है लेकिन पुलिसकर्मी के लडक़ों के नाम आने के कारण जांच धीमी गति से कर रही है ।
मुख्य आरोपी का खाता किया फ्रीज लेकिन नहीं लगा पता
शहर के आरसीसी मॉल में किराए की दुकान में ऑफिस खोल कर शहरवासियों को करोड़ों का चूना लगा कर रफूचक्कर होने वाले मुख्य आरोपी का खाता तो फ्रीज किया गया। अभी तक उसका पता नहीं लग रहा है वह फरार है। लोगों की लाखों रुपए मेहनत की राशि लेकर आरोपी गायब है। लोगों को उनकी लाखों रुपए मेहनत की राशि कैसे उन्हें वापस मिल सकेगी । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दो स्थानीय युवकों के साथ साथ आरसीसी मॉल के कुछ लोग के शामिल हो सकते हैं।
प्रॉफिट बुल के नाम से चलाते थे कंपनी
गौरतलब है कि आरसीसी मॉल में किराए की दुकान में दफ्तर खोलकर लोगों से शेयर ट्रेडिंग के प्रॉफिट और ब्याज देने का लालच देने के नाम पर लाखों रूपए वसूल कर आरोपी भाग गया। इसका मुख्य संचालक अर्शिल मोहम्मद खान और उसकी बहन अरम निवासी ईदगाह के पास हैं। एक साल में करोड़ों रूपए लोगों से निवेश कराए हैं। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है वह यहां से फरार बताया जा रहा है। प्रॉफिट बुल के नाम से यह कंपनी चलाते थे और लोगों का पैसा समेटकर रफू चक्कर हो गया है। अब लोग अपना पैसा निकलवाने कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं और आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उक्त बात शहर के चौक चौराहों पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment