जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का अधिकारी प्राथमिकता से करें निराकरण: कलेक्टर सोनिया मीना जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का तुरन्त निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए जनसुनवाई में 110 आवेदनों पर हुई जनसुनवाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 13 August 2024

जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का अधिकारी प्राथमिकता से करें निराकरण: कलेक्टर सोनिया मीना जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का तुरन्त निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए जनसुनवाई में 110 आवेदनों पर हुई जनसुनवाई


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का अधिकारी प्राथमिकता से करें निराकरण: कलेक्टर सोनिया मीना

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का तुरन्त निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए

जनसुनवाई में 110 आवेदनों पर हुई जनसुनवाई


नर्मदापुरम- आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार  को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आम जन अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आते हैं। कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई जनसुनवाई में कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, एसडीएम नीता कोरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

      साथ नर्मदापुरम जिले की तीनो तहसीलों में भी तहसील स्तरीय जनसुनवाई भी आयोजित की गई।

तहसील स्तरीय जनसुनवाई में सिवनीमालवा में 13, डोलरिया में 02, माखन नगर में 00 एवं बनखेडी में 08 आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण किया गया।

       कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में नर्मदापुरम के  तहसील इटारसी के सनखेडा नाका के समस्‍त वार्ड वासियों ने सनखेडा नाका स्थित नाले को नवीन कॉलोनी निर्माण हेतु बंद किया गया है जिसे पुन: सुचारू रूप से चाले करने के लिए आवेदन देने पहुंचे। इसी तरह से सोहागपुर के लाल जी अहिरवार ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था प्रथम सूची में उनका नाम दूसरी सूची में नगर पालिका सोहागपुर द्वारा मेरा आवेदन निरस्‍त कर दिया। जिसके लिए जनसुवाई में आवेदन देने पहुंचा। इसी प्रकार सोहागपुर की 70 वर्षीय ताराबाई मकान निर्माण हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन देने पहुंची। जनसुनवाई में ग्राम मेहरागांव तहसील इटारसी की रहनी वाली भारती बरखने ने बताया कि उनके पति का स्‍वर्गवास 13 सितम्‍बर 2023 को हुआ था। मृत्‍यु के बाद सबंल कार्ड से मिलने वाली राशि भी अभी तक नहीं मिली है। तहसील इटारसी ग्राम मालनी की सुनीता ने विस्‍थापन का लाभ दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया।

      नर्मदापुरम के  गोलू सैनी ने अपनी दुकान के सामने से अतिक्रमण हटाने के लिए जनसुनवाई में आवेदन दिया। इसी तरह से ही नर्मदापुरम के शिव विहार कॉलोनी के रहवासियों ने कॉलोनी का रास्‍ता ठीक कराने के लिए आवेदन दिया। नर्मदापुरम के ग्‍वालटोली निवासी राजेश यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्‍त दिलवाने के लिए आवेदन देने पहुंचे। इसी प्रकार नर्मदापुरम की रजनी सिंह श्रोती ने अतिथि शिक्षक वर्ग 3 कम्‍प्‍यूटर शिक्षक पद से नियम विरुद्ध हटाने से जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंची। नर्मदापुरम के ग्राम सांवलखेडा निवासी मनोज कुमार रघुवंशी ने गेंहू की फसल का भुगतान न मिलने के संबंध में आवेदन दिया। इसी तरह नारायण नगर निवासी लीलाधर राव ने बताया उनके दो बच्‍चों जो स्प्रिंगडेल सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल नर्मदापुरम में पडते है स्‍कूल द्वारा बच्‍चों की टी.सी. ना मिलने के संबंध में आवेदन देने पहुंचे। नर्मदापुरम के घासीराम मालवीय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ना मिलने के संबंध में आवेदन दिया।

      ग्राम चीलाचोन विकासखंड माखन नगर के कृषकगणों ने मूंग तुलाई की राशि का भुगतान एक माह उपरांत भी नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया।

      इसी तरह से अनेक लोगों ने जनसुनवाई में अपने आवेदन देकर समस्या का निराकरण करने का अनुरोध किया। कलेक्टर सोनिया मीना ने जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायतों का अद्यतन अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए।






No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here