हर घर तिरंगा अभियान- नर्मदांचल पत्रकार संघ ने ढोल नगाड़े के साथ निकाली तिरंगा यात्रा सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्‍टर हुए शामिल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 August 2024

हर घर तिरंगा अभियान- नर्मदांचल पत्रकार संघ ने ढोल नगाड़े के साथ निकाली तिरंगा यात्रा सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्‍टर हुए शामिल


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

हर घर तिरंगा अभियान- नर्मदांचल पत्रकार संघ ने ढोल नगाड़े के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्‍टर हुए शामिल



नर्मदापुरम। नर्मदापुरम शहर सहित जिले भर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते बुधवार को नर्मदांचल पत्रकार संघ ने गाजे बाजे के साथ तिरंगा रैली निकाली।

 रैली पीपल चौक स्थित पत्रकार संघ के कार्यालय से भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष के साथ शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट असवन राम चिरावान अपर कलेक्टर डीके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में नर्मदांचल पत्रकार संघ के संरक्षक प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, हमारे गौरव का प्रतीक है। हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए।
 
तिरंगा यात्रा में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी आत्माराम यादव, आशीष दीक्षित, बलराम शर्मा, मनोज सोनी, प्रदीप गुप्ता, विजय कुंभारे, पंकज शुक्ला, संजय, मालवीय, विपिन महंत, श्याम राय, इंद्र कुमार सोनी, हेमंत राजपूत, दयाराम पाल, नेहा थापक, हिना अली, नेहा मालवी, संजय उपाध्याय सहित संघ के सदस्य सहित अन्य पत्रकार शामिल हुए।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here