विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अखंडता की ली शपथ, श्रद्धांजलि अर्पित की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 August 2024

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अखंडता की ली शपथ, श्रद्धांजलि अर्पित की


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अखंडता की ली शपथ, श्रद्धांजलि अर्पित की


नर्मदा पुरम। पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन नर्मदा पुरम में बुधवार को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के अवसर पर देश की अखंडता व एकता हेतु 'शपथ ग्रहण' तथा शहीद परिवारों के लिए मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

  भारत के विभाजन के दौरान जिन परिवारों के सदस्यों को प्राण न्योछावर करने पड़े, उन परिवारों को नमन करते हुए विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को यूट्यूब के माध्यम से विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया, साथ ही महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रिंस जैन ने "स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों" के विषय में विद्यार्थियों जानकारी प्रदान की ।

 इसी श्रृंखला में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक लीनेंद्र चौधरी ने विभाजन विभीषिका के विषय में संपूर्ण जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व B.ed. तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लहराया सफलता का परचम

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने  सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here