हर घर तिरंगा अभियान" एवं "आजादी के रंग खाकी के संग" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस बल नर्मदापुरम द्वारा पुलिस बैंड के साथ निकाली गई पैदल तिरंगा रैली - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 13 August 2024

हर घर तिरंगा अभियान" एवं "आजादी के रंग खाकी के संग" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस बल नर्मदापुरम द्वारा पुलिस बैंड के साथ निकाली गई पैदल तिरंगा रैली


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 हर घर तिरंगा अभियान" एवं "आजादी के रंग खाकी के संग" अभियान के अंतर्गत

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस बल नर्मदापुरम द्वारा पुलिस बैंड के साथ निकाली गई पैदल तिरंगा रैली


नर्मदापुरम- आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर " हर घर तिरंगा अभियान" एवं "आजादी के रंग खाकी के संग" अभियान के अंतर्गत 13 अगस्‍त मंगलवार को नर्मदापुरम पुलिस द्वारा पुलिस बैंड के साथ संयुक्त रुप से जिला नर्मदापुरम में तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में हर घर तिरंगा अभियान 09 से 15 अगस्त 2024 की अवधि में पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है।

      13 अगस्‍त मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस बल नर्मदापुरम द्वारा पुलिस बैंड के साथ रैली, हाथो मे तिरंगा लेकर आमजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नर्मदापुरम शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहो से पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियो ने पैदल तिरंगा रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से नर्मदापुरम पुलिस की लोगो से अपील है कि हर घर तिरंगा अभियान से जुडकर सभी अपने- अपने घरों पर तिरंगा फहराये।

      तिरंगा यात्रा अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी सौजान सिंह रावत, रक्षित निरीक्षक श्रीमति स्नेहा चंदेल, एन.सी.सी. केडेट्स, स्कूल के बच्चे होमगार्ड बल तथा जिला पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहें।



No comments:

Post a Comment

जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योजनाओं का लाभ

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योज...

Post Top Ad

Responsive Ads Here