नागद्वारी मेले पचमढ़ी में चल रहे ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई
14 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 10800 हजार का समन शुल्क वसूला गया
आरटीओ एवं यातायात पुलिस द्वारा नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही जारी
नर्मदा पुरम। सोमवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नागद्वारी मेले पचमढ़ी में चल रहे ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
जलगली मार्ग तथा स्थानीय बस स्टैंड में ओवरलोड वाहन, शराब पीकर वाहन चलाना,अत्यधिक गति तथा अन्य धाराओं में वाहनों की जांच में कुल 14 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 10800 हजार का समन शुल्क वसूला गया, आरटीओ तथा यातायात पुलिस द्वारा लगातार नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment