मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
कलेक्टर के निर्देश पर सेठानीघाट से हटाया अतिक्रमण
नपा के अतिक्रमण दल ने 4 घंटे की कार्रवाई
दुकानदारों को दी समझाइश सड़क पर सामग्री न फैलाएं
सामग्री जब्त कर होगा जुर्माना
नर्मदापुरम्। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले के नेतृत्व में अतिक्रमण दल ने सेठानीघाट परिसर से अतिक्रमण हटाया। सेठानीघाट पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से वहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी। दुकानदारों द्वारा दुकान की सामग्री फैलाकर सेठानीघाट पर स्थित परिसर को घेर रखा था। जगह कम हो जाने से वहां श्रद्धालुओं को आने जाने में काफी कठिनाईयां होती थीं।
अतिक्रमण हट जाने से अब श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की है। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अश्वनराम चिरावन, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, सीएमओ श्रीमती पटले सहित नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
अतिक्रमण दल प्रभारी राजपूत ने बताया कि नपा के अतिक्रमण दल की कार्रवाई करीब 4 घंटे चली। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले मौजूद रहीं। उन्होंने दुकानदारों द्वारा दुकानों से बाहर पन्नी लगाकर बनाए अस्थाई तंबूओं को हटवाया। दुकानदारों को समझाइश दी गई कि अपनी दुकान की सीमा में ही रहकर व्यवसाय करें। अगर दुकानों की सीमा से बाहर सामग्री मिलती है तो नपा की टीम द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साम्रगी का जब्त कर ली जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं दुकानदार की होगी।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दुकानों के लिए आवंटित स्थान पर ही रहकर अपना व्यवसाय करें। दुकान के आगे तंबू लगाकर सड़क पर सामग्री न फैलाएं। ऐसे करते पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

No comments:
Post a Comment