डॉ. अमिता जोशी ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया, दी बधाई प्राचार्य डॉ. ओ.एन.चौबे हुए सेवानिवृत्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 30 August 2024

डॉ. अमिता जोशी ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया, दी बधाई प्राचार्य डॉ. ओ.एन.चौबे हुए सेवानिवृत्त


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


डॉ. अमिता जोशी ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया, दी बधाई 

प्राचार्य डॉ. ओ.एन.चौबे हुए सेवानिवृत्त 


नर्मदा पुरम। शासकीय नर्मदा कॉलेज नर्मदापुरम में प्राचार्य पद पर राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ. अमिता जोशी ने कार्यभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि पूर्व प्राचार्य डॉ. ओ. एन. चौबे की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुए इस पद पर वरिष्ठता के अनुरूप मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग ने डॉ. जोशी को प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु आदेशित किया था। 

डॉ. अमिता जोशी 1987 से राजनीति शास्त्र की प्राध्यापक हैं। शास. महाविद्यालय टीकमगढ़ में प्रथम नियुक्ति प्राप्त डॉ. जोशी ने 2006 में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से पी.एच-डी की उपाधि प्राप्त की। उनकी एक पुस्तक, एक रिसर्च प्रोजेक्ट एवं तीस रिसर्च पेपर प्रकशित हो चुके हैं। व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ में संभागीय समन्वयक और युवा उत्सव की जिला समन्वयक रहीं ।

 डॉ. जोशी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के अध्ययन मंडल और केंद्रीय अध्ययन मंडल की वरिष्ठ सदस्य हैं। छात्र संघ प्रभारी एवं अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए उन्होंने महाविद्यालय की प्रगति में विशेष योगदान दिया है। उनके प्राचार्य बनने पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here