सेवा निवृत्ति समारोह आमंत्रण
आत्मीय स्वजन, सादर वन्दे !
अत्यंत हर्ष सहित अवगत हों कि म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग की गरिमामय महाविद्यालयीन सेवा में रसायन शास्त्र के प्राध्यापक पद पर 42 वर्ष तक निष्ठापूर्वक अध्ययन- अध्यापन एवं विगत एक दशक से प्राचार्य के रूप में दायित्वों का निर्वाह कर हमारे पूज्य पिता श्री डॉ. ओ.एन. चौबे दिनांक 31 अगस्त 2024 को सेवा निवृत्त हो रहे हैं।
इस शुभ अवसर पर 31 अगस्त 2024 को अपरान्ह 12:30 बजे महाविद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित है। विश्वास है कि आपकी गरिमामयी उपस्थिति उत्सव के आनन्द की श्रीवृद्धि अवश्य करेगी।
स्वागतोत्सुक-- डॉ. कमल चौबे (पत्नी)
प्राध्यापक गणित शास. नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम
विनीत-- नेहा-अनिमेश (पुत्र वधू एवं पुत्र) अंकिशा (पुत्री)

No comments:
Post a Comment