मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
आरटीओ का इटारसी में दो दिवसीय निशुल्क ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस कैंप, 205 लाइसेंस बने।
नर्मदा पुरम। गुरुवार को संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग के दल द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में 28 तथा 29 अगस्त को दो दिवसीय निशुल्क ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ.आर.एस. मेहरा, संयोजक डॉ.संजय आर्य की उपस्थिति तथा सहयोगी सौरभ दीवान, निरंजन बघेल, योगेश शर्मा, राजेश चौधरी के द्वारा हुआ।
इस दो दिवसीय निशुल्क कैंप में बड़ी मात्रा में छात्र छात्राएं शामिल हुए, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगे इस कैंप में 205 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, साथ ही कॉलेज प्राचार्य द्वारा कैंप के दौरान सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई तथा बताया गया की कॉलेज में लगभग 1500 विद्यार्थी अध्ययनरत है, जिनमे बहुतायत छात्र छात्राएं वाहनों का इस्तेमाल करते है। जिनकी सुरक्षा की दृष्टि से तथा नियमों के पालन के लिए लाइसेंस का उपयोग करना अति आवश्यक है, जिसके लिए आरटीओ विभाग द्वारा लगाए गए इस निशुल्क कैंप से छात्र छात्राओं को मदद मिलेगी, कार्यक्रम में हरदीप रंधावा, रविन्द्र चौरसिया, शनेहनाशु, संजय आर्य, पूनम साहू, डा. नेहा सिकरवार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। आरटीओ द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर निम्न तारीखों पर निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे ।
No comments:
Post a Comment