नगरपालिका के सभाकक्ष में सीएमओ ने ली बैठक नागरिकों की समस्या का निराकरण तत्काल करें: सीएमओ हेमेश्वरी पटले - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 6 August 2024

नगरपालिका के सभाकक्ष में सीएमओ ने ली बैठक नागरिकों की समस्या का निराकरण तत्काल करें: सीएमओ हेमेश्वरी पटले


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नगरपालिका के सभाकक्ष में सीएमओ ने ली बैठक

नागरिकों की समस्या का निराकरण तत्काल करें:  सीएमओ हेमेश्वरी पटले


नर्मदापुरम्। कलेक्टर के निर्देश पर नागरिकों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराने और उनकी समस्या का समय सीमा में निराकरण के संबंध में समस्त शाखा प्रभारियों और नपा के कर्मचारियों की बैठक मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा नगरपालिका के सभाकक्ष में ली गई।  

बैठक में सीएमओ श्रीमती पटले ने संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपनी शाखा के कोई भी कार्य पेंडिंग ना रहे एवं समय से पूर्ण कर लिए जाएं। नागरिकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। जनता की समस्या, निर्माण, स्वच्छता, बिजली, पानी, जन शिकायत का निराकरण तत्काल कराएं। अपने कार्यों के प्रति सजग रहें, नागरिकों की संतुष्टिपूर्ण समस्या का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कार्य में लापरवाही न बरतें। कार्यालयीन समय का विशेष ध्यान रखें। 

कार्यालय डॉ प्रशांत जैन, सेनेटरी इंस्पेक्टर कमलेश तिवारी, उपयंत्री महेंद्र सिंह तोमर, उपयंत्री आयुष रिछारिया, उपयंत्री प्रतिमा बेलिया, अख्तर खान, देवेंद्र बघेल, योगेश सोनी, ब्रजेश सरवान, हरीश गोस्वामी, गौरव वर्मा, सतीश यादव आदि  अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योजनाओं का लाभ

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योज...

Post Top Ad

Responsive Ads Here