समेरिटंस में बच्चे बोलेंगे "जय हिंद" राष्ट्रीय भावना की समृद्धि की दिशा में एक अभिनव पहल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 25 August 2024

समेरिटंस में बच्चे बोलेंगे "जय हिंद" राष्ट्रीय भावना की समृद्धि की दिशा में एक अभिनव पहल


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

समेरिटंस में बच्चे बोलेंगे "जय हिंद" राष्ट्रीय भावना की समृद्धि की दिशा में एक अभिनव पहल


नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय द्वारा संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रीयता के भाव की समृद्धि के लिए एक अभिनव प्रयोग किया गया है। अब समूह के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे, शिक्षक शिक्षिकाएं गुड मार्निंग, गुड आफ्टर नून जैसे अंग्रेजी अभिवादन शब्दों के स्थान पर "जय हिंद" शब्द का प्रयोग करेंगे। इस आशय का आदेश विगत दिवस डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा के निर्देश पर प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत सहित समूह के सभी प्राचार्यों द्वारा जारी किया गया। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। 

ज्ञात रहे कि समेरिटंस समूह द्वारा भारतीय संस्कृति के संवर्धन, बच्चों में राष्ट्रीय भावना का विकास के लिए पहले भी नवाचारी प्रयोग किए जाते रहे है। समूह के सभी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के होने के बावजूद यहां की दैनिक कार्यप्रणाली सनातन संस्कृति के आधार पर ही संचालित होती है। इस संबंध में प्राचार्य श्रीमती रावत ने बताया कि नियमित रूप से जय हिंद बोलने से बच्चों में अपने राष्ट्र के प्रति आदर और श्रद्धा का भाव जागृत होगा। विद्यालय की इस पहल का अभिभावकों में भी व्यापक स्कारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। अभिभावक अमित पाराशर का कहना है कि अपनी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव होना ही चाहिए। यह काम विद्यालय ही कर सकते हैं। समेरिटंस प्रबंधन का यह निर्णय प्रशंसनीय वो स्वागत योग्य है। अन्य विद्यालयों को भी इस तरह की पहल करनी चाहिए।



No comments:

Post a Comment

भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन नर्मदापुरम। उपनगरीय ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here