पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए क्रीड़ा शिक्षक अनुराग मिश्रा विद्यालय परिवार एवं छात्रों ने क्रीड़ा शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे अनुराग मिश्रा को भावभीनी विदाई दी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 31 August 2024

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए क्रीड़ा शिक्षक अनुराग मिश्रा विद्यालय परिवार एवं छात्रों ने क्रीड़ा शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे अनुराग मिश्रा को भावभीनी विदाई दी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए क्रीड़ा शिक्षक अनुराग मिश्रा

विद्यालय परिवार एवं छात्रों ने क्रीड़ा शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे अनुराग मिश्रा को भावभीनी विदाई दी


नर्मदापुरम। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम में शनिवार का दिन मनोभावों को उद्वेलित और भाव विभोर करने वाला रहा। विद्यालय परिवार और समस्त छात्रों ने पिछले 11 वर्षों से क्रीड़ा शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षक अनुराग मिश्रा को भावभीनी वातावरण में विदाई दी। 

गौरतलब है कि प्रात:काल से ही विद्यालय का परिसर भावुक बना रहा। प्रार्थना सभा में अपने उद्बोधन में श्री मिश्रा ने छात्रों को लगन और परिश्रम के साथ शिक्षा अर्जन करने का महत्व बताया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्रों ने अपने प्रिय खेल शिक्षक को पुष्पहार सहित अन्य गिफ्ट देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

मध्यावकाश के बाद विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने अपने वक्तव्य में  श्री मिश्रा की लगन, निष्ठापूर्वक कार्यशैली एवं तन्मयता के विषय में विस्तार से अपनी बात रखी। ज्ञात हो कि अनुराग मिश्रा ने शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षक के पद पर केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम से ही अपने शैक्षिक जीवन का प्रारम्भ 18 अगस्त 1992 को किया एवं इन 32 वर्षों में से अपने मूल्यवान 22 वर्ष केन्द्रीय विद्यालय संगठन और केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम को समर्पित किये। 

विद्यालय परिवार को अपने उद्बोधन में श्री मिश्रा ने अपने संगठन में आने और इस विद्यालय में चयन की स्मृति ताजा की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य राजेश साहू ने अनुराग मिश्रा की सेवानिवृत्ति को संगठन और विद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा श्री मिश्रा के मनोयोग पूर्ण निष्काम समर्पण की सराहना की। अनुराग मिश्रा के अंतिम कार्य दिवस के उपलक्ष्य में उनकी बड़ी बहन, बेटी, बेटा एवं विशाल जन समूह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के समापन पश्चात अनुराग मिश्रा के शुभचिन्तकों, क्रिकेट खेल से जुड़ी शहर की हस्तियाँ, सिवनी मालवा, बाबई, बैतूल, इटारसी, भोपाल से पधारे खेल प्रशासक, पूर्व छात्रों के विशाल जन समूह के साथ खुली हुई जीप में उन्हें विद्यालय से उनके आवास तक विशाल रैली के रूप में लेकर आए। एक शिक्षक एवं खेल से जुड़े व्यक्तित्व के रूप में श्री मिश्रा के प्रति छात्रों, विद्यालय परिवार के साथीगणों एवं सामाजिक बंधुओं का अगाध प्रेम एवं श्रद्धा एक अविस्मरणीय पल बनकर अमिट हो गया है। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम के  शिक्षक अंकित पाण्डेय द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

परम पूज्यनीय जगदंबा के अलावा कोई नहीं है-आचार्य पं जितेन्द्रिय महाराज सतरस्ते पर जारी है देवी भागवत कथा, कथा का विश्राम 27 मार्च को होगा

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  परम पूज्यनीय जगदंबा के अलावा कोई नहीं है-आचार्य पं जितेन्द्रिय महाराज सतरस्ते पर जारी है देवी भागवत कथा, कथा का वि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here