मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
तिरंगा हमारी आन बान शान है
खेल एवं युवा कल्याण विभाग केसला द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
छात्र-छात्राएं वनवासी पारंपरिक परिधान में तिरंगा यात्रा में शामिल हुई एवं प्रज्ञान स्कूल के बैंड ने पूरी तिरंगा यात्रा मैं समा बांध दिया
नर्मदा पुरम। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग केसला द्वारा संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार सभी विभागों के सहयोग से सहेली स्टेडियम से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे पूर्व अध्यक्ष अशोक साहू रंजीत ताराम सीईओ जनपद केसला श्रीमती आशा मौर्य बीईओ महिला बाल विकास सीडीपीओ योगेश घाघरे पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग के सभी सहयोगी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राएं वनवासी पारंपरिक परिधान में तिरंगा यात्रा में शामिल हुई एवं प्रज्ञान स्कूल के बैंड ने पूरी तिरंगा यात्रा मैं समा बांध दिया। आसपास की सभी ग्राम पंचायतें अपने-अपने ग्राम से बाइक अथवा साइकिल रैली के साथ तिरंगा यात्रा लेकर सहेली स्टेडियम पहुंची उइके जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों
उपस्थित रहे। भारी संख्या में सहभागिता हुई ने एवं युवा कल्याण समन्वयक केसला आरती शर्मा ने बताया इस अवसर पर ओलंपियन, हॉकी खिलाड़ी जिन्होंने हाल ही में भारतीय टीम को जिताकर भारत को गौरव प्रदान किया। विवेक सागर जो कि विकासखंड केसला के निवासी है उनके पिता रोहित प्रसाद को सम्मानित किया गया। साथ में राष्ट्रीय रेफरी नीलेश यादव को जमानी की बालिका कबड्डी टीम को सम्मानित किया गया। विवेक ने मैदान के खिलाड़ियों को हॉकी प्रदान की। सरपंच एवं सचिव सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा उषा कार्यकर्ता स्व सहायता समूह एवं शिक्षक गण भी यात्रा में सहभागी रहे। धर्मेंद्र गुप्ता, राजेश मेहरा, अशोक प्रजापति, रेशम खान का तिरंगा यात्रा की सुरक्षित संचालन मैं विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment