प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 22 August 2024

प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा


प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा


नर्मदापुरम। जन्माष्टमी पर्व मनाये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में आगामी 26 अगस्‍त को जन्माष्टमी पर्व का आयोजन पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा तथा इस दौरान विभिन्‍न गतिविधियॉं आयोजित की जाएगी।

      अवर सचिव मध्‍यप्रदेश शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग सचिन्‍द्र राव ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया है कि इस अवसर पर प्रत्येक जिले में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा एवं मित्रता के प्रसंग तथा जीवन दर्शन पर आधारित विभिन्न विषयों पर विद्वानों के माध्यम से सभी शासकीय व अशासकीय स्कूल तथा कॉलेज में व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयाजित किये जायेंगे तथा प्रदेश के ऐसे स्थल जहाँ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में जुडे विशेष प्रसंग रहे हैं जैसे कि जानापावा (देवास), अमझेरा (धार), नारायणा एवं संदीपनी आश्रम (उज्जैन) में प्रसंगो के अनुकूल जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। शास्त्र सम्मत मंदिर निर्माण के स्थापत्य एवं उनकी विशिष्टयों को इन अवसरों पर प्रचारित प्रसारित किया जावेगा। हमारे गौरवशाली इतिहास के प्रसंगो, कथानकों, आख्यानों से सभी वर्गों को अवगत कराने हेतु विभिन्‍न गतिविधियॉं आयोजित की जावेगी। जन्माष्टमी के अवसर पर सभी शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भारतीय विशिष्ट परंपराओं, योग आदि पर व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किये जायेंगे।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here