भारत पेशनर्स समाज ने सांसद को पेशनर्स की समस्याओं से अवगत कराया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 26 August 2024

भारत पेशनर्स समाज ने सांसद को पेशनर्स की समस्याओं से अवगत कराया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


 भारत पेशनर्स समाज ने सांसद को पेशनर्स की समस्याओं से अवगत कराया 


    नर्मदा पुरम। भारत पेशनर्स समाज जिला शाखा होशंगाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने लोक सभा सांसद चौधरी दर्शन सिंह को पेशनर्स की समस्याओं से संबधित ज्ञापन पिपरिया में स्थित कार्यालय में भेट कर सौपा।

 भारत पेंशन समाज के अध्यक्ष  प्रभात पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की पेंशनर्स की समस्याओं में मुख्यतया राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा ४९(६)का विलोपन करने केन्द्र के समान मंहगाई राहत प्रदान करने केन्द्रीय वेतनमान का ३२ माह तथा सातवें वेतनमान का २७ माह लंबित ऐरियर्स का भुगतान करने तथा भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में उल्लेखित ७०साल से अधिक वरिष्ठ नागरिको को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान करने एवं इस योजना में ६० बर्ष के वरिष्ठ नागरिको को शामिल करने एवं ३०जून एवं ३१ दिसम्बर को सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मचारियों को एक वेतन बृद्धी देने जिन पेशनर्स की आयु ७९ बर्ष पूरी हो गई है उन्हे २० प्रतिशत मूल पेंशन में बृद्धी करने संबंध में आदेश करने वावत मांगो के संबंध में सासंद से विस्तार से चर्चा हुई सांसद ने आश्वासन दिया की इन समस्याओं के संबंध में प्रधान मंत्री, गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री से भेट कर समस्याओं का निराकरण करेंगे।

 ‌प्रतिनिधि मंडल में डा एल एल शर्मा, विजय वर्मा ,राजेन्द्र ठाकुर ,एमएल वर्मा ,चंदनसिह ठाकुर ,आर पी सोनी, रमेश दुबे, पी डी सोनी, आर के दुबे, नरेन्द्र दुबे ,आर के तिवारी, विमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here