नर्मदा कॉलेज में तुलसी जयंती पर संगोष्ठी आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 12 August 2024

नर्मदा कॉलेज में तुलसी जयंती पर संगोष्ठी आयोजित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदा कॉलेज में तुलसी जयंती पर संगोष्ठी आयोजित


नर्मदा पुरम। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में तुलसीदास जयंती के अवसर पर संगोष्ठी एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डॉ.ओ एन चौबे एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा मां सरस्वती एवं तुलसीदास जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ. के जी मिश्र द्वारा विषय प्रवर्तन के पश्चात प्राचार्य डॉ.ओ एन चौबे ने तुलसीदास जी के जीवन के रत्नावली प्रसंग के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन की दिशा तय करने का सूत्र सीखने की प्रेरणा दी। 

डॉ.अमिता जोशी ने अपने संवाद में राम राज्य को आधार बनाकर रामचरितमानस से सामाजिक मूल्यों को सीखने एवं उन्हें अपने जीवन में उतारने की सलाह दी। डॉ.एस सी हर्णे ने तुलसीदास जी को प्रेरणा पुरुष बताते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन चरित्र का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ.राजीव शर्मा ने पाश्चात्य विद्वानों से तुलना करते हुए तुलसीदासजी की प्रासंगिकता एवम महत्व को रेखांकित किया। डॉ शोभा बिसेन ने तुलसी के काव्य को समाज की बहुमूल्य निधि बताया। व्याख्यान के इस क्रम में डॉ. इरा वर्मा, डॉ. कल्पना विश्वास और डॉ. मनीष परिहार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. सविता गुप्ता, नित्या पटेरिया आदि प्राध्यापकों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। आभार डॉ. रूपा भावसार ने एवं मंच संचालन शोधार्थी देवांश बैरागी ने किया ।



No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here