सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) मे विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांग विधिक साक्षरता शिविर एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 12 August 2024

सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) मे विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांग विधिक साक्षरता शिविर एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) मे विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन


दिव्यांग विधिक साक्षरता शिविर एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित 


नर्मदा पुरम। भोपाल तिराहा रसूलिया स्थित सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) मे विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें  जिला एवं सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमति अंकिता शांडिल्य विशेष रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक डॉ.आशीष चटर्जी, प्राचार्य श्रीमति आरती राय एवं सभी शिक्षकवृंद उपस्थित रहे।

 न्यायाधीश श्री इकबाल ने बच्चों को कानून के विषय मे जानकारी दी एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों से नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई, जिसमे सभी बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शपथ ली कि हम कभी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे। कार्यक्रम मैं जिला न्यायाधीश ने ई फाईलिन्ग की जानकारी दी। आगे उन्होंने बताया की भविष्य में न्यायालयों मे दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए ई-फ़ाईलिंग की सुविधा प्रयोग की जाएगी। जिसमें सभी कार्य कंप्युटर द्वारा किए जाएंगे। पेपर पर कार्य बहुत कम किये जायगे एवं कंप्युटर मे कार्य करने के लिए उसमे ऑडिओ-विडिओ सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार सभी कार्यालयों में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प लगवाए जा रहे हैं। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमति अंकिता शांडिल्य ने विद्यालय की उत्कृष्ठ व्यवस्थाओं एवं सफाई व्यवस्था की सराहना की। 

उन्होंने बच्चों को प्रेरणा देते हुए समझाया कि वो किसी से कम नहीं है, एवं बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के पश्चात पौधारोपण किया गया जिसमे जिला एवं सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमति अंकिता शांडिल्य एवं विद्यालय संचालक आशीष चटर्जी ने विद्यालय प्रांगण में पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में एडवोकेट मंगल सिंह परिहार सहित न्यायालय सहित विद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here