समेरिटंस ग्रुप के विद्यालयों में मनाई तुलसी जयंती तुलसी दास का जीवन चरित्र बताया, हुआ रामचरित का पाठ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 12 August 2024

समेरिटंस ग्रुप के विद्यालयों में मनाई तुलसी जयंती तुलसी दास का जीवन चरित्र बताया, हुआ रामचरित का पाठ


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


समेरिटंस ग्रुप के विद्यालयों में मनाई तुलसी जयंती

तुलसी दास का जीवन चरित्र बताया, हुआ रामचरित का पाठ


नर्मदापुरम। भारतीय साहित्य प्रसिद्ध भक्त कवि और भगवान राम के अनन्य भक्त, समाज को रामचरित मानस जैसा महान ग्रंथ देने वाले गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर समेरिटंस ग्रुप के सभी विद्यालयों में आयोजन हुए। इस दौरान बच्चों को तुलसी दास जी ने जीवन ने बारे में विस्तार से बताया गया, वहीं विद्यार्थियों ने मानस सहित तुलसी साहित्य की रचनाओं का सस्वर पाठ किया। 

मालाखेड़ी स्थित मुख्य शाखा सांदीपनी परिसर में बाबा तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्र पलास दुबे ने बाबा की जीवनी बताई तो अन्य विद्यार्थियों ने मानस की प्रसिद्ध स्तुतियों का पाठ किया। इस दौरान पूरा वातावरण ही राममय हो गया।

समूह के सोहागपुर, इटारसी और सिवनी मालवा सहित अन्य विद्यालयों में भी बाबा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्यगण श्रीमती प्रेरणा रावत, पिंकी झा, योगेश रिछारिया, प्रतीक्षा दुबे सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा। विद्यालयों में तुलसी जयंती संबंधी कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।



No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here