पत्रकार नरेंद्र कुशवाह को मातृशोक
राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया, काफी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी
नर्मदापुरम| दैनिक भास्कर नर्मदापुरम संस्करण के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट (पत्रकार) नरेंद्र कुशवाह की मां रेखा कुशवाह (73) का निधन हो गया। वे स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थीं। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। शनिवार-रविवार की देर रात नगर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली।
रविवार सुबह हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। राजघाट पर अंतिम संस्कार किया। काफी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

No comments:
Post a Comment