मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन 09 सितंबर सोमवार को जिला अस्पताल में होगा
नर्मदापुरम। सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 09 सितंबर 2024 सोमवार को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
कैंप अंतर्गत समस्त लाभार्थियों को फिजियोथेरेपी सेवाएं दी जाएगी। समस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं परामर्श अस्थि रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सीय सेवाए, स्वास्थ्य संबंधी जन-जागरूकता एवं संवाद किया जायेगा।
कैंप में समस्त व्यक्तियों के आभा कार्ड एवं पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। निःशुल्क दवाइयाँ एवं जांचों की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य संस्थाओं जेसे सिविल अस्पताल/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment