पूरे उत्साह से देश भर में चल रहा सदस्यता अभियान* *सदस्यता हमारी प्रतिबद्धता है - सांसद दर्शन सिंह* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 6 September 2024

पूरे उत्साह से देश भर में चल रहा सदस्यता अभियान* *सदस्यता हमारी प्रतिबद्धता है - सांसद दर्शन सिंह*


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


*पूरे उत्साह से देश भर में चल रहा सदस्यता अभियान*

*सदस्यता हमारी प्रतिबद्धता है - सांसद दर्शन सिंह* 


नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के संबंध में प्रेस वार्ता शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी  ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में 2014, 19 में 18 करोड़ सदस्य जोड़कर हमने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को हराकर विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनाई थी। इस बार भी मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 10 करोड़ से अधिक नए सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जोड़ेंगे।

 पिछले सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश में हमारी संख्या 96 करोड़ थी इस बार हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का है। इस बार हमारे सदस्य ग्रहण करने के चार मूल आयाम है 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल, क्यूआर, वेबसाइट, नमो ऐप, प्रत्यक्ष फॉर्म से सदस्यता होगी। आज भारत में 1500 से ज्यादा राजनीतिक दल है, लेकिन पूरा अनुशासन के साथ चलने वाली यदि कोई पार्टी है वह भारतीय जनता पार्टी है। 1984 के चुनाव में जब हम केवल 2 सीट जीते तो विरोधियों ने हमारा उपहास उड़ाया था।

 लेकिन आज विश्व को सबसे बड़ी पार्टी, और  तीसरी बार हमारी लगातार सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बनी है। कांग्रेस और कम्युनिस्ट की मानसिकता विदेशी और विरोधी मानसिकता है, आज भी उनके कार्यालय में लेनिन और मार्क्स की तस्वीर प्रमुख है, 2047 तक हम विकसित भारत बनाएंगे यह हमारा लक्ष्य है, हमारी पार्टी जीवंत पार्टी है,  सदस्यता अभियान से हमारे परिवार का विस्तार हो रहा , हमारी सदस्यता वैचारिक और भावनात्मक सदस्यता है। 

सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी भरतसिंह राजपूत ने कहा कि हमारा लक्ष्य 18 से 25 साल के नौजवान को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है, इसके अतिरिक्त हम हमारे मोर्चा की ताकत से सभी वर्गो को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ेंगे, नर्मदापुरम प्रदेश में संगठनात्मक रूप से सबसे सशक्त जिला है, यहां सभी विधानसभा, नगर परिषद, पालिका सभी भाजपा की है, सदस्यता में भी हम पूरे प्रदेश में अव्वल रहेंगे ऐसा मुझे भरोसा है। पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी प्रशांत दीक्षित उपस्थित थे। प्रेसवार्ता में विषय जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने रखा।

No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप से अर्चना वर्मा, हीरामणि भावसार, राजेश अत्रे, संतोष मीणा, राम नवलानी, ज्योति रैकवार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए    मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here