सदस्यता अभियान को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं एससी मोर्चा की ली बैठक 29 सितम्बर को बूथ पर सुने मन की बात - माधवदास अग्रवाल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 September 2024

सदस्यता अभियान को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं एससी मोर्चा की ली बैठक 29 सितम्बर को बूथ पर सुने मन की बात - माधवदास अग्रवाल


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सदस्यता अभियान को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं एससी मोर्चा की ली बैठक

29 सितम्बर को बूथ पर सुने मन की बात - माधवदास अग्रवाल


नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल एवंसदस्यता अभियान के जिला प्रभारी भरतसिंह भरत सिंह राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी की सदस्यताअभियान को लेकर समीक्षा की बैठक की। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान के लक्ष्य को लेकर मंडल स्तरीय संपूर्ण जानकारी रखी। मोर्चा जिला अध्यक्ष में बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रतिनिधित्व 50 परसेंट से अधिक है इसलिए भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ा वर्गमोर्चा की सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है। हम अपने जनप्रतिनिधियों केसाथ और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर पहुंच कर नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलानेका काम कर रहे हैं। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा सेवा बस्ती में जाकर सदस्यता अभियान में बनाए गए सदस्यों की जानकारी दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टीसदस्यता अभियान जिला प्रभारी भरत सिंह राजपूत ने सदस्यता अभियान में मोर्चाके पदाधिकारीयो को बताया कि यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा हमें उन बस्तियों तकपहुंचना है जहां मोबाइल का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। उसके लिए आफलाईन पत्रको के द्वारा हमें सदस्यता अभियान को प्रगति पथ पर बनाए रखना है। जिला अध्यक्ष ने मोर्चा पदाधिकारियों व्दारा सदस्यता अभियान के कार्य की सराहना की। साथ ही उन्होंने मन कीबात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग करने का आग्रह किया। इस दौरान जिले के महामंत्री प्रसन्न हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, विवेक गौर, अमित माहाला, गजेंद्र चौहान, राहुल ठाकुर, चंदन साहू, देबू यादव, शिवराज चंदोल, सम्राट तिवारी, अशोक मालवीय, अनिल आर्य, विनोद लोंगरे, जमना प्रसाद महोबिया,संदीप सोनकर, श्रीराम सागर, दिनेश चौधरी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में 59190 रुपए अनुमानित कीमत की देशी विदेशी शराब जप्त आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नर्मदापुरम में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में 59190 रुपए अनुमानित कीमत की देशी विदेशी शराब जप्त  आबकारी अधिनिय...

Post Top Ad

Responsive Ads Here