श्रीरामलीला महोत्सव में चतुर्थ दिवस पुष्पवाटिका की लीला का आकर्षक मंचन किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 30 September 2024

श्रीरामलीला महोत्सव में चतुर्थ दिवस पुष्पवाटिका की लीला का आकर्षक मंचन किया गया


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


श्रीरामलीला महोत्सव में चतुर्थ दिवस पुष्पवाटिका की लीला का आकर्षक मंचन किया गया 



नर्मदा पुरम। श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत सेठानी घाट पर बने विशाल मंच से चतुर्थ दिवस पुष्पवाटिका की लीला का आकर्षक मंचन किया गया ,जिसमें मुनि विश्वामित्र के साथ श्रीराम लक्ष्मण जनकपुर पहुंचते हैं मुनि विश्वामित्र का जनकपुर आगमन विशेष कार्य हेतु हुआ है, राजा जनक की प्रतिज्ञा के अनुसार उनकी पुत्री जानकी का विवाह उसी राजा से होगा जो भगवान शंकर के धनुष पिनाक को भंग करेगा, जनकपुर में प्रातः काल उठकर श्रीराम जी और लक्ष्मणजी ने गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर जनकपुर के नगर दर्शन और पुष्वाटिका देखने जाते हैं ।

जब श्री राम लक्ष्मण के साथ पुष्पवाटिका में फूल चुन रहे होते हैं उसी समय जनकसुता जानकीजी वहां सखियों सहित गिरिजा पूजन के लिए आती हैं तब प्रभु श्रीराम जी ने लताओं की ओर से जानकीजी के दर्शन करते हैं जानकीजी गिरिजा पूजन विधि विधान से करती हैं और वे भी प्रभु श्रीराम के दर्शन करके लौट जाती हैं ।

इस लीला में प्रतीक दुबे ने श्रीराम ,अक्षय मिश्रा ने  लक्ष्मण , सम्पूर्ण चतुर्वेदी ने जानकी , पं अजय परसाई ने विश्वामित्र ,पुनीत पाठक ने शतानंद , अरुण तिवारी ने बजाज , गोपाल शुक्ला ने इत्रवाला , दीपेश व्यास ने चने वाला , आदित्य नारायण परसाई ने पान वाला , योगेंद्र दिवोलिया ने सराफ , मनोज परसाई ने मिठाई वाला , जनक दूत दीपक साहू की भूमिका तथा पात्र श्रंगार  हेमंत मालवीय , माधव दुबे का और दृश्य संयोजन यश गोस्वामी और सुखदेव भार्गव का रहा । 1 अक्टूबर को धनुष यज्ञ की लीला का आकर्षक मंचन होगा ।



No comments:

Post a Comment

पुलिस ने 60 घंटे के भीतर ग्राम मोरपानी हत्याकांड का किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार

एकेएन न्यूज नर्मदा पुरम    पुलिस ने 60 घंटे के भीतर ग्राम मोरपानी हत्याकांड का किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साई...

Post Top Ad

Responsive Ads Here